घर के बाहर सरेआम फायरिंग, घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद

punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 11:04 PM (IST)

तरनतारन (रमन): घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति सरेआम फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिजनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।

जंग बहादर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी तरनतारन ने बताया कि बीती 28 सितम्बर की रात करीब 10 बजे वह अपना लकड़ वाला आरा बंद कर ऊपर बनी रिहायश में चला गया। कुछ समय के बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत अपने घर का मेन दरवाजा खोला तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति 5 फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में सनसनी पैदा हो गई। बिना देरी किए पुलिस को घटना की सूचना दी गई, परंतु पुलिस अपने विभिन्न कामों में व्यस्त होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। उसके परिवार को जानी नुक्सान होने का खतरा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। इस घटना ने शहर में रात के समय पुलिस गश्त के दावों की पोल खोल कर रख दी है। घटना पर थाना सिटी तरनतारन की प्रभारी सब इंस्पैक्टर बलजीत कौर का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। आरोपियों की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News