हैरोइन तस्कर कृपाल कुकू गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 08, 2018 - 12:57 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): थाना छहर्टा की पुलिस ने विशेष नाकाबंदी के दौरान एक पेशेवर हैरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है।आरोपी कृपाल सिंह कुकू पुत्र जोगा सिंह निवासी गुरु की वडाली से 20 ग्राम हैरोइन बरामद कर पुलिस द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते केस दर्ज कर लिया।

पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए थाना छहर्टा प्रभारी इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि गिरफ्तार किया गया यह आरोपी कुकू एक पेशेवर क्राइम पेशा व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं और करीब 6 माह पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया था।इंस्पैक्टर हरीश बहल ने बताया कि रिमांड के दौरान इस तस्कर से पुलिस गहनता के साथ पूछताछ करेगी और उनठिकानों का भी पता लगाएगी जिस जगह से यह आरोपी हैरोइन ला कर आगे से सप्लाई का धंधा कर रहा था।

6 माह पहले आया था जमानत पर रिहा होकर

पुलिस विवरणों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी कृपाल सिंह कुकू, जिसको थाना लोपोके और थाना सदर के 2 विभिन्न मामलों में 10-10 वर्ष की सजा हुई है और 6 माह पहले ही यह आरोपी माननीय हाईकोर्ट के आदेशों के अंतर्गत जमानत पर रिहा हो कर आया था। जबकि जाली करंसी के मामलों में वह बरी हो चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News