महिला का पर्स छीन भाग रहे 3 बाइक सवार लुटेरे काबू

punjabkesari.in Monday, Apr 23, 2018 - 09:33 AM (IST)

अमृतसर(अरुण): न्यू अमृतसर नजदीक पैदल जा रही एक महिला के हाथों में पकड़ा उसका पर्स छीन कर भाग रहे 2 बाइक सवार लुटेरों को थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

अनु पठानिया की शिकायत पर उसका पर्स जिस में 2500 रुपए की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे, छीन कर भागे आरोपी परविन्द्र सिंह निवासी खंडवाला छहर्टा, बलविन्द्र सिंह नीटा निवासी इस्ट गोङ्क्षबद नगर सुल्तानविंड रोड को वारदात मौके इस्तेमाल किए गए मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया।

 

एक अन्य मामले में स्वरूप रानी महिला कालेज से निकली छात्रा चेतना हांडा के हाथों में पकड़ा उसका मोबाइल फोन छीन कर भागे 2 अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह बस स्टैंड पर 1 लड़की मुस्कान का मोबाइल फोन छीन कर भागे रहे लुटेरे सुरिन्द्र सिंह निक्का निवासी कुरालिया को गिरफ्तार करके थाना रामबाग की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News