दिन-दिहाड़े पिस्तौल के बल पर छीनी एक्टिवा, डिग्गी में थे 5 लाख

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 04:21 PM (IST)

अमृतसर(सफर):शहर में चोर-लुटेरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस का खौफ ही नहीं दिखता। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक शॉपिंपंग काम्पलैक्स के बैक साइड मेन सड़़क पर 2 बाइक पर सवार 4 लुटेरों ने पिस्तौल से धमकाकर लाखों रुपयों की नकदी समेत एक्टिवा लेकर फरार हो गए। लुटेरों ने एक्टिवा सवार दीपक निवासी मॉल रोड व सुनील कुमार को रोका और फिर लोहे की राड से वार किया। राड के वार से बचने के लिए दोनों एक्टिवा से गिर पड़े तो पिस्तौल की नोक पर एक्टिवा लेकर लुटेरे फरार हो गए। एक्टिवा में करीब 5 लाख रुपए थे। 

दीपक के अनुसार वह लोग एस.बी.आई. सिक्योरिटी कंपनी में पिछले 10 सालों से काम करता है। सिविल लाइन इलाके से मार्कीट से पैसों की उगाही करने के बाद वो रंजीत एवेन्यू सी ब्लाक जा रहा था तभी सड़क का मोड़ मुड़ते ही यह हादसा हो गया। लुटेरे शायद पीछे से पीछा कर रहे थे क्योंकि मैं समझ भी नहीं सका और लुटेरे वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े हुए। 

उधर, दिन के उजाले में लाखों की लूट के मामले की जानकारी मिलते ही थाना रंजीत एवेन्यू डी.सी.पी. डिटेक्टिव मुखविंदर सिंह भुल्लर, ए.सी.पी. इन्वेस्टीगेशन पलविंदर सिंह, सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखविंदर सिंह रंधावा व थाने के एस.एच.ओ. कमलमीत सिंह ने वारदात के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद शहर भर में हाई अलर्ट करते हुए चैकिंग अभियान शुरू कर दिया।  सड़कों से सटी कोठियों में पुलिस सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। डी.सी.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मामले की गहनता से जांच में जुट गए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस अज्ञात 4 लुटेरों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने में जुटी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News