जालंधर को smart city बनाने पर खर्च होंगे 1985 CRORE
punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2016 - 09:29 AM (IST)

जालंधर(अश्विनी खुराना): केन्द्र सरकार ने आज स्मार्ट सिटी योजना के तहत आने वाले 27 और शहरों की सूची जारी की, जिसमें जालंधर का भी नाम शामिल होने पर शहर के नागरिकों तथा राजनीतिक क्षेत्रों में हर्ष का माहौल पाया जा रहा है।
मेयर सुनील ज्योति ने निगमाधिकारियों, पार्षदों तथा शहर निवासियों की बधाई स्वीकार करने के बाद पत्रकारों को बताया कि अब अगले चरण में स्टेट लैवल हाई पावर कमेटी द्वारा इस मामले में बनने वाली एस.पी.वी. का सी.ई.ओ. नियुक्त किया जाएगा, जिसके बाद डी.पी.आर. तैयार होगी तथा टैंडरिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत जालंधर को 2 करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं और अब पहले साल केन्द्र की ओर से बाकी बचते 198 करोड़ रुपए आएंगे, जिसमें राज्य सरकार भी अपनी ओर से 200 करोड़ का योगदान डालेगी तथा पहले साल स्मार्ट सिटी बनाने पर शहर में कुल 400 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जालंधर को डी.पी.आर. के मुताबिक स्मार्ट सिटी बनाने पर 1985 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिनमें से एरिया बेस्ड डिवैल्पमैंट पर 1520 करोड़ और बाकी बचते शहर में 465 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।