शादी का झांसा देकर महिला को किया अगवा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 02:23 PM (IST)

तरनतारन(रमन): एक महिला को शादी का झांसा देकर अगवा करने के आरोप में थाना चोहला साहिब की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में सर्वन सिंह पुत्र मुखतार सिंह निवासी घड़का ने बताया कि बीती रात उसकी बेटी जसविंदर कौर जिसकी उम्र करीब 23 साल है। घर पर मौजूद नहीं थी। जिसकी तलाश उन्होंने अपने रिश्तेदारों और आसपास के पड़ोस में की, लेकिन वह नहीं मिली। तभी किसी ने उन्हें सूचना दी कि उनकी बेटी को शमशाद अहमद पुत्र क्रीमबखश निवासी फरीदपुर जिला बरेली शादी का झांसा देकर अगवा कर अपने साथ ले गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News