गर्भवती महिला को जिंदा जलाने का मामला: रोती-बिलखती मां की बातें सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे

punjabkesari.in Sunday, Apr 21, 2024 - 03:45 PM (IST)

बाबा बकाला साहिब : गांव बूलेनंगल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक कलयुगी पति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतका की मां रोते-बिलखते हुए अपनी बेटी को इंसाफ देने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को उसकी बेटी पर दया नहीं आई, उसे फांसी की सजा होनी चाहिए या तो उसे ऐसे ही मारना चाहिए जैसे उसने उनकी बेटी को आग लगा कर मारा है। 

PunjabKesari

मां ने कहा कि उसकी बेटी के पेट में 2 बच्चे थे और वह 6 महीने की गर्भवती थी, लेकिन सुखदेव सिंह को उस पर जरा भी दया नहीं आई। उन्होंने बताया कि सुखदेव सिंह पहले तो कोई नशे नहीं करता था पर कुछ दिन से यह जानकारी उन्हें मिली थी कि वह बहुत नशे करने लग गया है। मां ने कहा कि गांव वासियों ने बताया कि उनकी बेटी को उसके पति ने जला कर मार दिया है जब उन्होंने आकर देखा तो उनकी बेटी का शव बुरी तरह से जल चुका था। उसके हाथ बिस्तर से बंधे हुए थे, जिससे लगता है कि से जिंदा जला कर मारा गया है।  

बता दें कि लड़की पिंकी की शादी ढाई साल पहले बूलेनंगल के सुखदेब सिंह से हुई थी। पिंकी ने पति को कहा था कि उसे किसी डॉक्टर से चैक करवा लाए। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई जो मृतका की मौत का कारण बना। मृतका के माता-पिता के बयानों पर ब्यास पुलिस ने आरोपी सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसे बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत ने उसका दो दिन का पुलिस रिमांड जारी किया है। आरोपी को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News