इटली भेजने के नाम पर 10.33 लाख रुपए की ठगी मारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 03:31 PM (IST)

धूरी(संजीव जैन): एक लड़की को इटली भेजने का झांसा देकर उसके साथ 10 लाख 33 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में एक पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर धूरी में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकत्र्ता बहादुर सिंह निवासी कातरों (धूरी) द्वारा दर्ज करवाए गए मामले के अनुसार आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ अनमोल पुत्र शीतल सिंह व उसकी पत्नी मनप्रीत कौर निवासी गांव नाथवाना (संगरिया) ने उनसे उनकी लड़की को इटली भेजने व वहां पर उसे काम दिलाने का झांसा देकर 10 लाख 33 हजार रुपए वसूल किए थे। आरोपियों द्वारा पीड़ित लड़की को ना तो विदेश भेजा गया तथा ना ही उनके पैसे वापिस किए गए। उक्त के चलते पीड़ित के साथ 10 लाख 33 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर धूरी में मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News