बठिंडा नगर निगम 138.41 करोड़ का बजट 27 को पेश करेगा

punjabkesari.in Sunday, Mar 25, 2018 - 01:32 PM (IST)

बठिंडा (विजय): वित्त वर्ष 2018-19 का वाॢषक बजट नगर निगम 27 मार्च को पेश करेगा, जो कुल 138.41 करोड़ का होगा जिसमें बजट का एक बड़ा हिस्सा 56 प्रतिशत वेतन के रूप में कर्मचारियों पर खर्च किया जाएगा। यह बजट मेयर बलवंत राय नाथ की अध्यक्षता में पेश किया जाएगा जबकि निगमायुक्त ऋषिपाल सिंह वहां मौजूद रहेंगे। 77.97 करोड़ रुपए निगम में काम कर रहे कर्मचारियों को वेतन के रूप में मिलेगा।

बजट का 44 प्रतिशत शहर के विकास से लेकर कर्ज व ब्याज लौटाने में खर्च किया जाएगा। इसमें मैंटीनैंस खर्च 55.35 करोड़ और विकास कार्यों के लिए 11.70 करोड़ रुपए रखे गए हैं। जबकि निगम ने 2017-18 में निगम ने कंटिन्जैंसी पर 1.76 करोड़, मैंटीनैंस पर 49.75 करोड़ और विकास पर 13.15 करोड़ रुपए बजट में रखे थे।  निगम ने अपनी आमदनी बढ़ाने के नए स्रोत तो पैदा नहीं किए, लेकिन उनकी नजर पंजाब सरकार द्वारा मिलने वाले फंड पर रहेगी, जैसा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बाद पहले ही कह चुके हैं कि वह खजाने में से कुछ हिस्सा बङ्क्षठडा के विकास पर खर्च करेंगे।

कमिटिड मैंटीनैंस खर्च
साल 2017-18 में निगम ने कमिटिड मैंटीनैंस खर्च (वचनबद्ध रख-रखाव) के लिए 54.75 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। इसमें 31 दिसंबर 2017 तक 27.14 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं, जबकि मार्च 2018 तक 42.96 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। इसलिए निगम ने साल 2018-19 में कमिटिड मैंटीनैंस खर्च के लिए 55.35 करोड़ रुपए रखे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News