गैस सिलैंडर को लगी आग, बुझाते समय 2 व्यक्ति घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 03:52 PM (IST)

रामपुरा फूल (रजनीश): गांव महिराज में घरेलू गैस सिलैंडर को आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और जल्दबाजी में सिलैंडर को लगी आग बुझाते समय 2 व्यक्ति छत से गिर कर घायल हो गए।

अमनदीप कौर सुबह करीब 6 बजे चाय बनाने लगी तो गैस चलाते समय अचानक आग गैस सिलैंडर को लग गई। अमनदीप के शोर मचाने पर उसके पति बलविंद्र सिंह ने सिलैंडर को बाहर फैंक दिया और उस पर मिट्टी डालने लगा। इस दौरान पड़ोसी गोरा सिंह व गीता सिंह ने सिलैंडर फटने से होने वाले नुक्सान से बचने के लिए गैस सिलैंडर को लोहे के सरिए की कुंडी बनाकर उठाकर घर के पीछे खाली प्लाट में फैंकने की कोशिश तो घर की छत का छ"ाा बारिश के कारण गीला होने से गिर गया और साथ ही गोरा सिंह व गीता सिंह भी नीचे गिर कर घायल हो गए जिन्हें गांव वासियों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News