सुखबीर की गलतियों की माफी बादल साहिब को मांगनी पड़ रही है: मनप्रीत

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 11:45 AM (IST)

बठिंडा(विजय): अकाली दल को कमजोर करने में लगी कांग्रेस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब वार्ड नंबर 25 के हरमन प्यारे नेता पार्षद जसवीर सिंह जस्सा अकाली दल को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामते हुए मनप्रीत के नेतृत्व में शामिल हुए।

वित्त मंत्री के राजनीतिक सलाहकार दर्शन घुद्दा के प्रयास से उन्हें यह सफलता हाथ लगी और वह साथियों के साथ पुन: कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने आजाद चुनाव लड़ा था व कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन बाद में अनिल भोला के साथ अकाली दल में चले गए थे। भोला कांग्रेस में आ गए थे लेकिन जस्सा पीछे रह गया था अब वह भी दोबारा कांग्रेस में फिर शामिल हुए।

अमरीक सिंह रोड स्थित एक बड़े समारोह में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कांग्रेस नेता जैजीत जौहल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लाल झुंबा, जगरूप सिंह गिल, टहिल सिंह संधू, अशोक प्रधान, इंद्रजीत सिंह साहनी ने जस्सा का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर अरुण वधावन, राजन गर्ग, इंद्रजीत साहनी, अनिल भोला, पार्षद जुगराज सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू भट्ठे वाला व अन्य मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News