हारने का अफसोस नहीं : राजा वड़िंग

punjabkesari.in Monday, May 27, 2019 - 10:44 AM (IST)

मौड़ मंडी:  लोकसभा हलका बठिंडा के चुनाव नतीजे आने के बाद अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग़ मौड़ मंडी में विधानसभा हलका मौड़ के कांग्रेसी वर्करों का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे। 

उन्होंने कांग्रेसी वर्करों को बताया कि उन्हें हारने का अफसोस नहीं, परन्तु इस बात का दुख है कि जो निशाना लगाना था उसमें कुछ फर्क रह गया,लेकिन वह अपना निशना बादल परिवार को हरा कर ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि काटे हुए राशन कार्ड 15 दिनों के अंदर कार्ड दोबारा शुरू करवाए जाएंगे ताकि लोगों को सरकारी सुविधाएं मिल सके। 

इस मौके हरिंदर सिंह जस्सी, नरिंद्र सिंह भलेरिया, करनैल सिंह पूर्व अध्यक्ष, कर्म सिंह ठेकेदार, मीडिया इंजार्च रूपिंद्र ङ्क्षबदरा, टोनी कुब्बे, सेठ बीरबल दास, हरप्रीत सिंह बुर्ज, अंग्रेज सिंह, गेज सिंह कटोली, निर्मल सिंह घडैली, राजिंद्र सिंह जोधपुर, सुखमंद्र सिंह जोधपुर आदि कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News