1 आई.ए.एस. और 4 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 03:59 PM (IST)

चंडीगढ़(रमनजीत): पंजाब सरकार ने एक आदेश जारी कर एक आई.ए.एस. और 4 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले किए हैं। सूचना के मुताबिक 2015 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी पल्लवी को भवन निर्माण व शहरी विकास विभाह में चीफ एडमिनिस्ट्रेटर अमृतसर डिवैल्पमैंट अथॉरिटी के तौर पर नियुक्ति के लिए सेवाएं उक्त विभाग को सौंपी गई है। 

पी.सी.एस. अधिकारियों में सुभाष चंद्र को ए.डी.सी. (विकास) मोगा, जसपाल सिंह गिल को ए.डी.सी. खन्ना, जसलीन कौर को एस डी.एम. बुढलाडा एवं पिर्थी सिंह को डिप्टी सैक्रेटरी के तौर पर मैडीकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग में तैनात किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News