शादी वाले घर में बज रहे DJ में चली गोलियां, मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 06:20 PM (IST)

खरड़ः  गांव चोलटा कलां में एक शादी के डी.जे. समारोह में चली गोली से 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंधित हरजीत सिंह निवासी खरड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत रात उसके दोस्त दलवीर सिंह की शादी के संबंध में डी. जे. का समारोह चल रहा था। इस दौरान शिकायतकर्त्ता और उसका दोस्त हरप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव झूंगियां और दूसरा दोस्त हरप्रीत सिंह पुत्र बंत सिंह निवासी गांव झूंगियां, दिलप्रीत सिंह ढिल्लों पुत्र सुच्चा सिंह निवासी गांव झूंगियां भी विवाह के प्रोग्राम में शामिल थे। वह सभी लोग डी. जे. के प्रोग्राम में नाच रहे थे और भंगड़ा डाल रहे थे।

रात करीब साढ़े 10 बजे डी.जे. वाले ने डी.जे. चलाना बंद कर दिया। दलवीर के रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति गुरमेल सिंह निवासी गांव विशोला नज़दीक पंजोर ने डी. जी. वाले गुरविन्दर सिंह को गाना दोबारा चलाने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया, इसमें गुरमेल सिंह ने तहश में आकर रिवाल्वर निकाल कर गोली चला दीं। इनमें से एक गोली गुरविन्दर सिंह के पेट में लगी और एक गोली शिकायतकर्त्ता की बाज़ू में जा लगी। उसने आरोप लगाया है कि गुरमेल सिंह डी.जे. वाले के साथ काफ़ी बहसबाजी कर रहा था और उस पर मार देने की नीयत के साथ गोली चलाई गई थी।

इन दोनों को ज़ख्मी हालत में सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया जहां से वह पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेज दिए गए हैं। खरड़ सदर थाने के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अजीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से आरोपी गुरमेल सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसे खरड़ की एक अदालत की तरफ से 3 दिनों के पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News