हिमाचल घूमने निकले दोस्तों के साथ घटा दर्दनाक हादसा, मच गई चीख-पुकार

punjabkesari.in Sunday, Apr 07, 2024 - 01:30 PM (IST)

डेराबस्सी : चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर रेलवे फ्लाईओवर पर खराब ट्राले के पीछे क्रेटा गाड़ी टकरा गई। इस कारण चार युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दीपक वोहरा (25) निवासी कैथल के रूप में हुई है। क्रेटा में सवार 4 दोस्त हिमाचल घूमने के लिए निकले थे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को दीपक (25), कमल (21), विक्रम (30) और हर्ष (22) कैथल से हिमाचल जाने के लिए निकले थे। गत रात करीब 2 बजे भांखरपुर फ्लाईओवर के नजदीक बीयर फैक्टरी के सामने वाली सड़क पर ट्राला खड़ा था। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्राला चालक फोन सुन रहा था। इसी दौरान क्रेटा गाड़ी ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। 

PunjabKesari

हादसे में क्रेटा चालक दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों को वहां से सैक्टर-32 अस्पताल रैफर कर दिया गया। इसके बाद में कमल को पी.जी.आई. और हर्ष को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News