अहम खबर: पंजाब सरकार ने स्कूलों को जारी किया यह आदेश

punjabkesari.in Sunday, Nov 26, 2023 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़ : स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आदेश दिए कि राज्य के सरकारी स्कूलों में 15 दिसम्बर 2023 से विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने को यकीनी बनाया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस संबंधी आदेश जारी करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी संबंधी सभी तैयारियां 12 दिसम्बर 2023 तक मुकम्मल कर ली जाएं। 

उन्होंने कहा कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को एस.एम.एस. द्वारा हाजिरी संबंधी जानकारी दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रयास आरंभ किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News