पंजाब पुलिस में भर्ती के चाहवानों के लिए अहम खबर, एडिमट कार्ड हुए जारी
punjabkesari.in Sunday, Apr 27, 2025 - 02:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस उक्त पोस्ट के लिए अप्लाई किया है वह अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वहीं बता दें कि पंजाब पुलिस ने वर्ष 2025 के लिए जिला और सशस्त्र कैडर में कांस्टेबल के पद के लिए कुल 1746 रिक्तियों की घोषणा की है जिसमें डिस्ट्रिक कैडर के लिए 1261 आसामियां व सशस्त्र कैडर के लिए 485 आसामियां के पदों पर भर्ती की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here