Punjab : हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़! तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 05:02 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): स्थानीय पंजपीर टिब्बा निवासी एक व्यक्ति को कुछ महीने पहले एक व्यक्ति व दो महिलाओं ने हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए ऐंठ लिये। जिसकी शिकायत पर नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने जनवरी माह में दो महिलाओं को काबू कर लिया। जबकि एक व्यक्ति पुलिस गिरफत से बाहर था। जिसे पुलिस ने कल गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। पकड़े गए गुरसेवक सिंह नामक व्यक्ति को अब पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि पुलिस ने इस संबंध में जनवरी 2025 मे दो महिलाओं सहित कुल तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 30 जनवरी 2025 को पुलिस को दी शिकायत में करीब 50 वर्षीय अमरीक सिंह ने बताया था कि गत वर्ष सादुलशहर निवासी सुमित्रा उर्फ शालू पत्नी भगवंत सिंह राजपूत, हिम्मतपुरा निवासी गुरमीत कौर पत्नी चरणजीत सिंह तथा नई आबादी गली नंबर 14 अबोहर निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक पुत्र बख्तौर सिंह ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया।

पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जांच पड़ताल में जब अमरीक सिंह की शिकायत सही पाई गई तो नगर थाना नं. 2 की पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी और महिलाओं को काबू कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News