अफसर के साथ बहस पड़ा पंजाब पुलिस का ASI! ऊपर तक पहुंची शिकायत, जाने पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 12:22 PM (IST)

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर सिटी थाने में SHO और ASI के बीच तीखी बहस हो गई। इस बहस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ASI गाड़ी में बैठे SHO से बहस करता दिख रहा है। इस दौरान एक दूसरा पुलिसवाला उसे बांह से पकड़कर ले जाता है। फिलहाल, ASI और SHO दोनों ही इस मामले को सीनियर अफसरों तक ले जाने की बात कर रहे हैं।

दरअसल, ASI रमन ने बताया कि उसने किसी मामले में आरोपी को पकड़ा था। इस दौरान SHO कश्मीर सिंह उसके कमरे में आया और उससे आरोपी को छोड़ने के लिए कहने लगा। इस पर ASI रमन ने कहा कि वह अभी आरोपी से पूछताछ कर रहा है। उसने आरोप लगाया कि SHO उस व्यक्ति को जबरदस्ती छुड़ाकर ले गया। इस दौरान उसकी नेम प्लेट भी तोड़ दी गई। उसने कहा कि वह लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस में भर्ती हुए हैं, लेकिन थाने में आकर ही उसकी बेइज्जती की गई है। ASI ने कहा कि वह यह मामला ऊपर के अधिकारियों के ध्यान में लाएंगे।

दूसरी तरफ, SHO कश्मीर सिंह ने कहा कि थाना सिटी में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज हुआ था, जिसमें 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि इस केस की जांच में आरोपी बेगुनाह पाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ASI ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है और अपने ऑफिसर के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए वह उनके खिलाफ सही एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस झगड़े की लिखकर रिपोर्ट बड़े अधिकारियों को भेजेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News