26 वर्षीय युवक की लंदन में मौ/त, पार्थिव शरीर पंजाब लाने ले किए मदद की गुहार लगा रहा परिवार

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 12:12 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के गांव सूबा कदीम के पढ़ने के लिए लंदन गए 26 वर्षीय युवक सहजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और उसका परिवार सहजीत का पार्थिव शरीर घर लाने के लिए पिछले 23 दिन से केंद्र तथा पंजाब सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। परिवार के अनुसार उज्जवल भविष्य बनाने के लिए बहुत से सपने लेकर सहजीत सिंह जून 2021 में स्टडी वीजे पर लंदन गया था और पढ़ाई पूरी करने के बाद वहीं वर्क परमिट लेकर पिछले एक साल से कंपनी में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। इसी महीने उसने 5 वर्ष के बाद अपने घर आना था और उसके घर आने की खुशी में खूब तैयारियां चल रही थीं।

उन्होंने बताया कि सहजीत के साथ बात करने के लिए जब उसे बार-बार फोन किया गया तो उसका फोन एक पुलिस अधिकारी ने बताया और उसने बताया कि सहजीत एक पार्क में बेहोशी की हालत में मिला था जिसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसकी मौत के कारणों का अभी तक सरकारी तौर पर पता नहीं चल सका।

PunjabKesari

परिवार ने बताया कि सहजीत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए कागजी कार्रवाईयां पूरी करने में देरी हो रही है। पिछले 23 दिन से सहजीत के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द वापस घर लाने में परिवार की मदद की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News