पंजाब से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए राहत, त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 03:34 PM (IST)
फिरोजपुर (मलहोत्रा) : रेल विभाग आगामी त्योहारों के मद्देनजर अमृतसर-छपरा और छहरर्टा-मुजफरपुर के मध्य 14 जोड़ी स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है। यह सप्ताहिक गाड़ियां 19 अक्तूबर से 1 दिसंबर के मध्य संचालित होंगी। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार गाड़ी नंबर 04638 को अमृतसर स्टेशन से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार सायं 7:40 पर रवाना किया जाएगा जो 25 घंटे की यात्रा मुकम्मल कर अगले दिन रात 8:45 पर छपरा पहुंचा करेगी। वहां से वापसी के लिए गाड़ी नंबर 04637 को 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार रात 10:15 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन मध्यरात्रि 12:20 बजे अमृतसर पहुंचा करेंगी।
इन गाड़ियों का दोनों दिशाओं में ठहराव ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गौरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान और एकमा रेलवे स्टेशनों पर होगा। इसी तरह गाड़ी नंबर 04640 को छहरर्टा स्टेशन से 19 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार सुबह 8:35 बजे रवाना किया जाएगा जो 28 घंटे 35 मिनट की यात्रा मुकम्मल कर अगले दिन दोपहर 1:10 बजे मुजफरनगर पहुंचा करेगी।
वहां से वापसी के लिए गाड़ी नंबर 04639 को 20 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार सायं 4 बजे रवाना किया जाएगा जो अगले दिन रात 9:30 बजे छहरर्टा पहुंचा करेंगी। इन गाड़ियों का दोनों दिशाओं में ठहराव अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मोरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गौरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा, पनिहावा, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और सगौली स्टेशनों पर होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

