पंजाब कांग्रेस में हलचल! राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर खुद को लिखा ''पूर्व अध्यक्ष''
punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 03:18 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। राजा वड़िंग ने अपने इस्तीफे की चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर खुद को 'पूर्व अध्यक्ष' लिखा है। अपने 'X' अकाउंट के बायो में राजा वड़िंग ने खुद को पंजाब कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष लिखा है।

आपको बता दें कि राजा वड़िंग के इस्तीफे की चर्चाएं कल देर रात से ही चल रही हैं और यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही नया अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है। फिलहाल राजा वडिंग की जगह किस नेता को जिम्मेदारी सौंपी जानी है, यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन बहुत जल्द पंजाब कांग्रेस में नए प्रधान की नियुक्ति सामने आ सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

