फैक्टरी से घर लौट रहे युवक का नहर में मिला श/व, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 10:27 AM (IST)

जालंधर (वरुण): शनिवार देर शाम ड्यूटी करके घर लौट रहे 32 साल के व्यक्ति का रविवार सुबह गदईपुर नहर से शव बरामद हुआ। शव के साथ-साथ उसकी एक्टिवा भी साथ थी, जोकि ऑन थी। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचित किया जिसके बाद पता चला कि लौटते वक्त युवक ने अपनी पत्नी से बात की थी और यह कहा था कि वह घर वापस आ रहा है। हालांकि युवक की पत्नी ने दोस्तों पर हत्या के आरोप लगाए हैं जो साथ उसके शराब पी रहे थे। पुलिस की माने तो ज्यादा शराब पीने के कारण युवक की एक्टिवा नहर के पास असंतुलित हो गई और फिर नहर में जा गिरी। मृतक की पहचान विशाल कुमार निवासी न्यू पृथ्वी नगर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विशाल एक फैक्टरी में कम करता था। शनिवार को वह ड्यूटी ऑफ करके अपने दोस्तों के साथ घर के लिए निकला था। रास्ते में गदईपुर नहर से पहले उन्होंने गोलगप्पे की रेहड़ी पर शराब भी पी। बताया जा रहा है कि इसी बीच विशाल और उसके दोस्तों का कुछ विवाद भी हुआ था जिसके बाद वह अपने अपने घर के लिए निकल गए।

उधर विशाल की पत्नी की माने तो उसकी विशाल से बात हुई थी। विशाल ने कहा था कि वह घर आ रहा है। देर रात उसका मोबाइल ऑफ हो गया और सुबह पता लगा कि विशाल की लाश नहर में मिली है। विशाल की पत्नी का आरोप है कि उसकी हत्या हुई है, जिन्होंने उसके साथ बहस की।

उधर थाना आठ के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। मृतक के पर्स से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान करके उसकी पहचान की और परिवार को सूचित किया गया था। उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो एक्टिवा भी ऑन थी क्योंकि नहर में पानी काफी कम था। पुलिस की माने तो विशाल के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News