पंजाब में लगेगा लंबा Power Cut! जानें कौन से इलाके होंगे प्रभावित
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 06:59 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के कई इलाकों में कल, शुक्रवार, 27 नवंबर को लंबा पावर कट लगने वाला है। पंजाब बिजली विभाग जरूरी मरम्मत के कारण कई जगहों पर बिजली बंद रखेगा, जिसके बारे में पहले से जानकारी भी दे दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। कई इलाकों में सुबह ही पावर कट लग जाएगा और लाइट शाम को ही आएगी।
जालंधर में बिजली कट
जालंधर (पुनीत): 66 के.वी. सर्जिकल सब-स्टेशन के अन्तर्गत होने 26 नवम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते कनाल फीडर में पड़ते इलाके शेर सिंह कालोनी, राम शरणम कालोनी, सन सिटी, रसीला नगर, गुरु रामदास एंकलेव व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
श्री मुक्तसर साहिब
श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): इंजी. बलजीत सिंह असिस्टेंट इंजी. (डिवाइडिंग) सब डिवीजन अर्बन सब डिवीजन श्री मुक्तसर साहिब ने बताया है कि 66KV ग्रिड मलोट रोड श्री मुक्तसर साहिब से चलने वाले 11KV बलमगढ़ रोड फीडर के बाइफरकेशन का काम चल रहा है। इस कारण 27 नवंबर को 11KV बलमगढ़ रोड फीडर और 11KV बस स्टैंड फीडर परमिट के कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। जिसकी वजह से मलोट रोड के पास बस स्टैंड और अबोहर रोड एरिया की पावर सप्लाई बंद रहेगी।
बटाला बिजली रहेगी बंद
बटाला (साहिल, योगी): 220 KV सब स्टेशन वडाला ग्रंथियां से चलने वाली 66 KV कादियां लाइन शनिवार, 28 नवंबर, 2026 को सुबह 9:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक हाफ-ईयरली मेंटेनेंस और पेड़ काटने के लिए बंद रहेगी, जिसकी वजह से 66 KV सब-स्टेशन कादियां से चलने वाले सभी कैटेगरी-1, UPS और AP फीडर बंद रहेंगे। यह जानकारी पावरकॉम कादियां सब-डिविजन ऑफिसर इंजीनियर विमल कुमार ने एक लिखित प्रेस नोट में दी। उन्होंने बताया कि इस शटडाउन की वजह से कादियां शहर और कादियां सब-डिविजन के तहत आने वाले सभी गांवों की पावर सप्लाई बंद रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

