जालंधर: नीटू शटरां वाले का नया राजनीतिक दांव, ''भाभी चुम्मे वाली'' की करवाई पार्टी में Entry
punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2026 - 05:06 PM (IST)
जालंधर (सोनू): नीटू शटरां वाला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चित नीटू शटरां वाला फिर से राजनीतिक मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं। शटरां वाले ने चुम्मे वाली नाम से मशहूर भाभी रणजीत कौर को पार्टी में शामिल करते हुए उनकी राजनीतिक में एंट्री करवा दी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए नीटू शटरां वाला और उनके साथियों ने विधानसभा चुनावों, टिकटों के वितरण और मौजूदा नेताओं के खर्चों को लेकर कई बड़े बयान दिए हैं।

वहीं शटरां वाला ने कहा कि, उनकी फिल्म 'प्रधानमंत्री' आ रही है, जिसमें वे खुद प्रधानमंत्री का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही राजनीतिक मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के अध्यक्ष जल्द ही उम्मीदवारों के लिए टिकटें लॉन्च करेंगे। शटरां वाले ने दावा किया कि यह गठबंधन सतगुरु रविदास महाराज के 'बेगमपुरा' के संदेश को साकार करने के लिए किया गया है। किसी भी उम्मीदवार को टिकट देने के लिए पैसा नहीं लिया गया।
मुफ्त में बांटी जाएंगी टिकटें
निटू शटरां वाला ने कहा कि, पार्टी की ओर से किसी भी उम्मीदवार से टिकट के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा और टिकटें बिल्कुल मुफ्त दी जाएंगी। उम्मीदवार को केवल क्षेत्र में जाकर अपनी मेहनत से खुद को साबित करना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पक्ष में नीटू शटरां वाला, पार्टी अध्यक्ष, चिंकू शीशा, रणजीत कौर और जिंदा हंस सहित पूरी टीम खुद चुनाव प्रचार करेगी। अंत में निटू शटरां वाला ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोगों ने अब तक सभी पारंपरिक राजनीतिक दलों को मौका दिया है, अब एक बार उनकी पार्टी को आजमाकर देखना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

