शताब्दी सहित विभिन्न ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2026 - 09:16 AM (IST)
जालंधर (पुनीत): रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इनमें अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस और अमृतसर-अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को आरक्षित सीटें मिलने में राहत मिलेगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 14624 छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस में 6 दिसंबर तक स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं, ट्रेन नंबर 12030 अमृतसर-नई दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में 28 से 30 नवंबर तक वातानुकूलित कुर्सीयान (चेयर कार) का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
इसके अलावा अमृतसर-अजमेर के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 19612 और 19614 में 3 दिसंबर से 1 जनवरी तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। रेलवे के इस फैसले से इन ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता बढ़ेगी और सीटों की उपलब्धता में सुधार होने की उम्मीद है।

