पठानकोट में नशे के खिलाफ Action, चरस-हेरोइन सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2026 - 10:49 AM (IST)

पठानकोट (कंवल, शारदा) : पुलिस ने भारी मात्री में चरस और हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 5.732 किलो चरस व 20.36 ग्राम हेरोइन सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के 5 मामले दर्ज कर लिए। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। ए.सी.पी. धर्मचन्द वर्मा ने बताया कि पहले मामले में सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव कथोली में मीनू खड्ड पुल के पास हुंडई एक्सटर गाड़ी नंबर एच.पी.54 डी.7974 की तलाशी में 7.73 ग्राम हेरोइन बरामद कर सवान व अक्षित कौशल दोनों निवासी गांव कथोली को गिरफ्तार किया।

दूसरे मामले में थाना डमटाल के सी.आई.ए. स्टाफ को सूचना मिली प्रीति देवी पत्नी कुलदीप कुमार निवासी गांव छन्नी अपने रिहायशी मकान से हेरोइन बेचने का अवैध कारोबार कर रही है। इस पर पुलिस टीम ने उसके मकान की तलाशी ली तो बैडरूम में तकिए के अंदर छिपाकर रखी 12.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस इस मामले में आगामी जांच कर रही है।

तीसरे मामले में सी.आई.ए. स्टाफ ने गांव बदूनी स्थित काली माता मंदिर के पास पिकअप गाड़ी नंबर एच.पी.64 ए.3622 की तलाशी ली तो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में केवल सिंह व महांशु निवासी भरमौर को गिरफ्तार किया गया। चौथे मामले में सी.आई.ए. स्टाफ को सूचना मिली कि प्रहलाद कुमार निवासी गांव नरयाल  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News