पंजाब-चेन्नई के बीच रेल पार्सल कार्गो सर्विस शुरू

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 05:30 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): रेलवे डिवीजन फिरोजपुर ने एक और कामयाबी हासिल करते हुए पंजाब के साहनेवाल और चेन्नई के मुंडियामकपम रेलवे स्टेशनों के बीच रेल पार्सल कार्गो सर्विस शुरू की है। DRM संजीव कुमार ने बताया कि पहली कार्गो स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर को साहनेवाल से भेजी गई है, जिसमें खाने-पीने का सामान और मशीनरी पार्ट्स शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 16 LHB हाई कैपेसिटी पार्सल वैन की कुल लोडिंग कैपेसिटी 392 टन है और इसे शुरू हुए 6 साल हो गए हैं। पहली वैन से डिपार्टमेंट को माल ढुलाई के तौर पर 15.63 लाख रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस रेल पार्सल सर्विस के शुरू होने से नॉर्थ इंडिया की साउथ इंडिया के साथ इंडस्ट्रियल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यह ट्रेन राउंड ट्रिप बेसिस पर चलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News