Weather : आसमान से बरसेगी आफत! पंजाब में 4 दिन भारी बारिश का Alert
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 07:59 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान तो यह भी लगाया जा रहा है कि आज रात से ही कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। वहीं अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं, लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक प्रभावित होने और किसानों की फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

