90 प्रतिशत से अधिक MSME इकाइयों ने कामकाज फिर शुरू किया: अरोड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2020 - 01:08 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): पंजाब के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने बताया है कि कुल 2.6 लाख इकाइयों, जिनमें 15.78 लाख कर्मचारी काम करते हैं, में से 2,34,072 ने कामकाज और आर्थिक गतिविधियां फिर शुरू कर दी हैं। 

अरोड़ा ने बताया कि 90 प्रतिशत से अधिक इकाइयों ने पहले ही कामकाज शुरू कर दिया है। उद्योगों को कोविड-19 के कारण समस्याओं को घटाने के लिए हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को राहत प्रदान करने के लिए पी.एस.आई.ई.सी. ने अमनैस्टी स्कीम की समय सीमा बढ़ाने के साथ-साथ पी.एस.आई.डी.सी. और पी.एफ.सी. की ओ.टी.एस. स्कीमों का ऐलान किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News