America में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पंजाबी युवक ने American Couple को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 01:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अमेरिका में पंजाबी युवक और अमेरिकन कपल के बीच झगड़े की खबर सामने आई है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान इस दौरान लात-घूंसे और थप्पड़ तक चले। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के आरेंज जिम के बाहर नस्लीय टिप्पणई को लेकर विवाद हुआ। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला-पुरुष एक युवक से बहस करते हैं। इस बीच एक पंजाबी युवक बीचे में आता और दोनों को समझाने लगता है।

पंजाब युवक के बार-बार समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं समझते तो वह पंजाबी में गाली देता जिसके बाद बीच रास्ते ही झगड़ा शुरू हो जाता है। इस दौरान पंजाबी युवक को गुस्सा आ जाता है और वह अमेरिकन व्यक्ति को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ देता है। इसके व्यक्ति पत्नी व स्थानीय लोग बीच बचाव के लिए आते हैं। गुस्साया पंजाबी व्यक्ति उसे धक्का देकर भाग जाने के लिए कहता है। फिर स्थानीय एक अन्य व्यक्ति पंजाब युवक को कहता कि वह  पत्नी के साथ ऐसे व्यवहार नहीं कर सकता है तो पंजाबी युवक उसे भी थप्पड़ जड़ देता है।

बताया जा रहा है कि, इस वायरल हो रहे वीडियो का मामला न्यूयार्क पुलिस के पास नहीं पहुंचा, जिसके चलते दोनों पक्षों के नाम और एड्रेस पता नहीं चल पाए हैं। वीडियो के वायरल होते है ही लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई हैं, किसी ने पंजाबी युवक को बहादुर बताया तो किसी ने अमेरिकन व्यक्ति की पत्नी को कहा फाइटर, जिसने झगड़े को रोकने की कोशिश की। वहीं किसी ने इस झगड़े को शूट करने की बजाय रोकने की बात कही।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News