वायरल वीडियो मामले पर भड़के सुनील जाखड़, Post कर लिखा - “यह राजनीति नहीं, धार्मिक भावनाओं का मामला”
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 07:26 PM (IST)
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री की वायरल वीडियो को लेकर को लेकर सुनील जाखड़ भड़के हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट सांझा कर कहा है कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है।
इस बारे में सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते लिखा कि “भगवंत मान की वायरल वीडियो कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह तो नानक नाम लेवा संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय है। असली मुद्दा यह है कि किस प्रकार एक अहंकारी व्यक्ति सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दे रहा है। यदि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी गुरु साहिबानों का अपमान करने वाला व्यक्ति गुरुओं की धरती पर ही सत्ता की कुर्सी पर बना रहता है, तो हम अपने धर्म के विरुद्ध दुनिया भर में पैदा होने वाली चुनौतियों के खिलाफ आवाज कैसे उठा सकेंगे? यह पंजाब के लिए सोचने वाली बात है। क्या एक सिख इसे बर्दाश्त कर सकता है?”
आगे उन्होंने मुख्यमंत्री मान को घेरते हुए लिखा कि “और भगवंत मान जी, यदि आप फैसला जनता पर ही छोड़ना चाहते हैं, तो जैसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने जनता से जनादेश मांगा था (और जनता ने उन्हें घर भेज दिया था), वैसे ही आप इस्तीफा देकर जनता के बीच जाकर देख लीजिए। गुरु साहिब के सिख उनकी दी हुई सीख ‘सीस दिया पर सिररु न दिया’ को मानते हैं। सत्ता के बल पर इस महापाप से बचा नहीं जा सकता। सिख के लिए गुरु से ऊपर कोई नहीं है। गुरु साहिब और संगत ही न्याय करेंगे।”
आगे सुनील जाखड़ ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पंजाब की धरती पर जन्मा और पंजाब के धर्म तथा इतिहास से परिचित एक व्यक्ति आज सत्ता के नशे में इतना मदहोश हो गया है कि वह श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिसने भी श्री अकाल तख्त साहिब से टक्कर लेने की कोशिश की है, उसका अस्तित्व मिट गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

