पुलिस की कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 4 युवक हेरोइन और नशे के सामान सहित काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 04:52 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): इलाके में नशा तस्करों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस पार्टी को उस समय बड़ी सफलता मिली जब गश्त के दौरान चार युवकों को हेरोइन और अन्य नशीले सामान सहित रंगे हाथों काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार वरिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के संबंध में गांव संगूधोण की ओर जा रही थी। जब पुलिस पार्टी गांव चक्क बीड़ सरकार के रकबे में पड़ते सूए के पुल के पास पहुंची, तो नहर के किनारे चार मोने युवक संदिग्ध हालत में बैठे दिखाई दिए। पुलिस द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उन्हें काबू कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान काबू किए गए चारों युवकों की पहचान गुरबाज सिंह उर्फ सीपा (पुत्र जस्सा सिंह, पौत्र मोहन सिंह ज्ञानी), जसप्रीत सिंह उर्फ जशन (पुत्र धर्मिंदर सिंह, पौत्र सुरजीत सिंह), सुखप्रीत सिंह उर्फ भूषण (पुत्र उदेपाल सिंह उर्फ मंगा, पौत्र काला सिंह) और मनप्रीत सिंह उर्फ गांधी (पुत्र गुरमेल सिंह, पौत्र मल्ल सिंह) सभी निवासी गांव थांदेवाला के रूप में हुई है। पुलिस पार्टी द्वारा जब युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 03 ग्राम हेरोइन, सिल्वर पन्नी, 02 लाइटर और 01 पाइपनुमा बनाया हुआ 10 रुपये का नोट बरामद किया गया। हवलदार वरिंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नशा विरोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News