पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित 2 काबू

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 06:25 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा,खुराना): पुलिस पार्टी द्वारा गश्त और चैकिंग के दौरान दाना मंडी भलाईआना में शेड के नीचे 2 नौजवान संदिग्ध हालत में बैठे हुए दिखाई दिए। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम उत्तम सिंह और हरजिंदर सिंह बताए। जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 9,000 नशीली गोलियां बरामद हुईं। उक्त काबू किए गए आरोपियों की पहचान उत्तम सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह, निवासी बोरिया सिख बस्ती नजदीक टावर, गांव वड्डा घर, तहसील बाघा पुराना और हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदा पुत्र गुरजीत सिंह, निवासी टिब्बा बस्ती, गांव छत्तेआणा, तहसील गिद्दड़बाहा के रूप में हुई।

एस.एस.पी. अभिमन्यु राणा ने कहा कि जिला श्री मुक्तसर साहिब में नशों की सप्लाई चेन और शरारती तत्वों के खिलाफ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार इंटैलिजैंस आधारित कार्रवाई की जा रही है और जो भी व्यक्ति नशों के धंधे या गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़ा मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशों संबंधी कोई भी जानकारी पुलिस के साथ साझा की जाए। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिला पुलिस नशा मुक्त समाज की स्थापना के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News