जिला फरीदकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, I-20 कार की टक्कर से 2 युवकों की मौ+त

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:01 AM (IST)

फरीदकोट(राजन) : जिले के गांव महिमूआणा के पास आज सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे एक आई-20 कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिस पर दो युवक सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र महज 19 वर्ष थी और वे गांव महिमूआणा के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पल्लेदारी का काम करते थे और सुबह अपने काम के लिए फरीदकोट आ रहे थे, तभी सामने से आ रही आई-20 कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों शवों को मेडिकल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने हादसे वाली कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

मृतकों के भाई और चाचा ने बताया कि जशनप्रीत और गुरप्रीत दोनों पड़ोसी थे और पल्लेदारी का काम करते थे। आज स्पेशल काम लगने के कारण वे सुबह जल्दी घर से बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक को नींद आ रही थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिवार ने मांग की है कि कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा वे धरना देने को मजबूर होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News