Punjab : बठिंडा-अमृतसर हाइवे पर कैंटर-ट्रक की टक्कर, 2 चालक घायल

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 11:27 PM (IST)

कोटकपूरा  (नरिन्द्र): शनिवार दोपहर स्थानीय शहर के बाहरी क्षेत्र से गुजरते बठिंडा-श्री अमृतसर नैशनल हाइवे पर एक कैंटर व ट्रक दर्मियान घटे एक सड़क हादसे के दौरान 2 व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम की ओर से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बठिंडा की ओर से आ रहा एक कैंटर, जिसमें पशु खुराक की बोरियां लदी हुई थीं, नैशनल हाईवे पर खराब हो गया।

इस दौरान बठिंडा की ओर से ही आ रहा एक अन्य ट्रक इसके साथ टकरा गया, जिससे जहां दोनों वाहनों को भारी नुक्सान पहुंचा, वहां इस हादसे में कैंटर का चालक जसवीर सिंह वासी मौड़ मंडी व ट्रक का चालक प्रवीण कुमार वासी जम्मू बुरी तरह घायल हो गए। इस सम्बंधी जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के ए.एस.आई. संतोख सिंह व मनवीर सिंह ने बताया कि हादसे के कारणों का अभी पूरी तरह पता नहीं चल सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News