पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, 2 ग्रेनेड समेत Canada PR युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 12:37 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2 ग्रेनेड सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदकोट में बाबा फरीद पर्व से पहले आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। काउंटर इंटेलिजेंस ने आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि, युवक की पहचान नवजोत सिंह उर्फ नव पुत्र सूबा सिंह निवासी गुरु अर्जन देव नगरी के रूप में हुई है। इसके साथ ही युवक पर पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से सम्पर्क और ड्रोन के जरिए ग्रेनेड मंगवाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, काउंटर इंटेलिजेंस की टीम कल वीरवार की रात फरीदकोट में गश्त कर रही थी, इसी दौरान उन्हें नवजोत के बारे में गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे बिना नंबरी की स्कूटी पर फिरोजपुर से फरीदकोट की तरफ आते समय काबू कर लिया। इस दौरान उसकी तलाशी लेने पर 2 ग्रेनेड बरामद हुए। ग्रेनड कहां से आया और कहां सप्लाई करना था इस बारे में पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
नवजोत के पिता का बयान आया सामने
वहीं दूसरी युवक नवजोत के पिता सूबा सिंह का कहना है कि, उनका बेटा कनाडा का PR है और गत 12 सितंबर को ही भारत लौटा था। वीरवार की शाम को बेटे ने बताया कि, कोई कोरियर आना है, जिसके बाद वह उसके साथ सादिक चौक पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
आपको बता दें कि, फरीदोकोट में बाबा फरीद पर्व का आयोजन 19 से 23 सितंबर तक होना है। इसके चलते नई दाना मंडी में क्राफ्ट मेला 19 से 28 सितंबर तक होगा। इस पर्व के चलते शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया है और संदिग्धों की तलाशी ली जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

