जेल में मोबाइल और चार्जर बरामद, 4 बंदी नामजद
punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2026 - 06:00 PM (IST)
फरीदकोट (राजन): केंद्रीय जेल फरीदकोट में प्रशासन की सख्त चेकिंग के दौरान 4 मोबाइल फोन और एक चार्जर बरामद हुए हैं। इस मामले में 1 कैदी और 3 हवालातियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सहायक सुपरिंटैंडैंट जसवंत सिंह ने जेल गार्द के साथ विभिन्न बैरकों की औचक तलाशी ली। इस तलाशी अभियान के दौरान चारों बंदियों के कब्जे से ये प्रतिबंधित उपकरण बरामद किए गए।
जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने फरीदकोट निवासी हवालाती रोहित कुमार व जसनदीप सिंह, तथा मोगा जिले के निवासी कैदी राज कुमार और हवालाती पुष्पिंदरजीत सिंह को नामजद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद जेल के भीतर मोबाइल फोन कैसे पहुंचे और इनका किस उद्देश्य से उपयोग किया जा रहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

