140 ग्राम हैरोइन सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 04:14 PM (IST)

मलोट (गोयल): पुलिस द्वारा एस.एस.पी मनजीत सिंह ढेसी के दिशा निर्देशो व एस.पी इकबाल सिंह के नेतृत्व में नशे खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिटी मलोट पुलिस ने एक अन्य सफलता हासिल करते हुए दो नौजवानो को 140 ग्राम हैरोइन सहित हिरासत में लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ए.एस.आई गुरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ जब गश्त कर रहे थे तो रेलवे पुल के पास कार सवार दो नौजवान जब पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयत्न करने लगे तो पुलिस ने संदेह के आधार पर उनको रोककर उनकी तलाशी ली। इस जांच के दौरान उनके पास से 140 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

आरोपियों की पहचान सागर व सुरेश निवासी मलोट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News