5 देशों की यात्रा पर निकले मोटरसाइकिल सवार पहुंचे म्यांमार

punjabkesari.in Monday, Feb 18, 2019 - 08:25 AM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): विश्व के 5 देशों को मानवता का संदेश देने के लिए मुक्तसर के जगजीत सिंह मान के नेतृत्व में चला 8 मोटरसाइकिल सवारों का जत्था भारत की सरहद पार करके म्यांमार में दाखिल हो गया है। जहां से वह थाइलैंड, मलेशिया से होता हुआ सिंगापुर जाएगा, जबकि वापसी पर जत्था भूटान और नेपाल होते हुए लौटेगा।

जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र से संबंधित पंजाब एडवैंचर्स क्लब के चेयरमैन जगजीत सिंह मान ने बताया कि उनका जत्था 26 जनवरी को बठिंडा से चला था। खेल मंत्री गुरमीत राणा सोढी, विद्युत मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, दिल्ली में सुखबीर सिंह बादल व हरसिमरत बादल ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। इस जत्थे में गुरप्रेम लहरी, रघुबीर सिंह खैहरा, जसविन्दर सिंह, कुलविन्दर सिंह, सुखमंदर सिंह चड्डा, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह शामिल हैं। उनका टूर करीब सवा महीने का होगा। मान ने बताया कि वे जिस रूट पर जा रहे हैं उसी रूट पर आजाद हिन्द फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस चले थे और अपना पहला भाषण दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Related News