बकरियां चोरी करते लड़की सहित 2 काबू, 1 फरार

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 10:09 AM (IST)

गिद्दड़बाहा(संध्या): शहर के प्यूरी रोड पर नशे के आदी 2 लड़कों व एक लड़की की तरफ से बकरियां चोरी करने का मामला सामने आया है, जिनमें से 2 आरोपियों को मौके पर काबू कर लिया जबकि एक मौके से फरार हो गया। इस मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गई है।

बस्ती वासियों ने बताया कि गत दिवस उनकी बस्ती के आस-पास कुछ अज्ञात लड़के चक्कर लगा रहे थे। गत दोपहर जब लोग भीषण गर्मी के चलते अपने घरों में थे तो उक्त 2 लड़के व एक लड़की ने उनकी बस्ती में से बकरियां चोरी कर लीं, जिसका मौके पर ही पता चल जाने पर लोगों ने इकट्ठे होकर उक्त चोरों का पीछा किया तो उनमें से एक लड़का भागने में कामयाब हो गया व एक लड़का व एक लड़की को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों द्वारा गुस्से में लड़के व लड़की की मारपीट भी की गई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़का व लड़की एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए। पता चला है कि पकड़े गए लड़का व लड़की नशे के आदी हैं व पहले भी नशे के मामले में जेल काट चुके हैं। मोहल्ला वासियों ने बताया कि उन्होंने मौके पर पुलिस को भी सूचित किया, परंतु पुलिस नहीं पहुंची। जिस कारण मोहल्ले के लोगों ने उक्त आरोपियों की तरफ से माफी मांग लेने और भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने का भरोसा देने उपरांत उन्हें छोड़ दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News