38 लाख की हैरोइन सहित 1 काबू
punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 08:18 AM (IST)
फिरोजपुर (कुमार, मनदीप): एंटी नार्कोटिक सैल फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने ए.एस.आई. त्रिलोचन सिंह के नेतृत्व में एक व्यक्ति को 80 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
ए.एस.आई. त्रिलोचन सिंह ने बताया किगत सायं पुलिस ने शक के आधार पर धर्मेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को जब शक के आधार पर काबू करके उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 80 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 38 लाख रुपए है। पुलिस द्वारा हैरोइन सहित पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।