गैस सिलैंडर में लगी आग, रसोई का सामान जलकर राख

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 10:55 AM (IST)

अबोहर(भारद्वाज) : नई आबादी स्थित एक घर में रखे गैस सिलैंडर में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरी रसोई में फैल गई जिसके कारण आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने जैसे-तैसे सिलैंडर को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार नई आबादी गली नंबर-5 चौथा चौक निवासी दिनेश कुमार के घर में रखे गैस सिलैंडर की पाइप से हुई लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। लोगों के मुताबिक आग बहुत भयंकर थी और इसके कारण रसोई का सारा सामान जल कर राख हो गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News