पद का दुरुपयोग कर पिता के खाते से निकलवाए 6.59 लाख

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 10:00 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा): अपने पद का दुरुपयोग कर अपने पिता के खाते से 6 लाख 59 हजार रुपए निकलवा कर हड़पने वाले सहायक मैनेजर के खिलाफ पुलिस ने सी.जे.एम. की शिकायत के आधार पर पर्चा दर्ज किया है।

थाना सिटी के एस.आई. सुखमंदर सिंह ने बताया सी.जे.एम. सुरेश कुमार गोयल ने शिकायत भेजी थी कि सत्य नारायण बंगा जोकि एस.बी.आई. झोक मोहड़े ब्रांच में सहायक मैनेजर है, ने अपने पिता राम बंगा के एस.बी.आई. फिरोजपुर सिटी में चल रहे खाते से लाखों रुपए की राशि निकलवा कर हड़प ली है।  

एस.आई. ने बताया कि जांच में सामने आया कि सत्य नारायण बंगा ने अपने पिता के खाते से 13 जनवरी, 2011 से लेकर 3 नवम्बर, 2018 तक अपने पद का दुरुपयोग कर 6 लाख 59 हजार रुपए निकलवाए हैं। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का पर्चा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News