प्लॉट बेचने का इकरारनामा कर रजिस्ट्री ना करवा की लाखों की ठगी, केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 11:40 AM (IST)

फिरोजपुर : एक व्यक्ति को प्लॉट बेचने का इकरारनामा कर उससे राशि वसूलने के बाद रजिस्ट्री न करवाने वाले कालोनाइजर, कम्पनी के डायरैक्टर के खिलाफ पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है। मामला मोगा रोड स्थित अगर नगर कॉलोनी का है।
थाना कुलगढ़ी की एस.आई. सोने के अनुसार अशोक कुमार निवासी न्यू फ्रैंड्ज कॉलोनी ने मई 2022 में जिला पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसने अगर नगर में करीब 10 मरले का प्लॉट लेने के लिए अगर नगर एन्क्लेव प्राइवेट लि. कंपनी के डायरैक्टर परविन्द्र सिंह के साथ जुलाई 2011 में इकरारनामा किया था और इसके लिए उसने प्लॉट की कुल राशि 12.50 लाख रुपए परविन्द्र सिंह को अदा कर दी थी। शिकायतकर्त्ता के अनुसार परविन्द्र सिंह ने उसे भरोसा दिया था कि वह जब चाहे प्लॉट की रजिस्ट्री करवा सकता है लेकिन बाद में वह अपने वायदे से मुकर गया। जब वह उससे अपने पैसे वापस मांगता है तो परविन्द्र सिंह उसे डराता धमकाता है।
एस.आई. ने बताया कि शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर परविन्द्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here