हैरोइन तस्कर का फिरोजपुर की अदालत ने 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 05:14 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर एस.टी.एफ. के ए.एस.आई. सुरेश कुमार मनचंदा के नेतृत्व में पुलिस की तरफ से 2 किलो 800 ग्राम हैरोइन, कारतूस और मोबाइल फोन सहित पकड़े गए कथित तस्कर बलदेव सिंह उर्फ देबू को आज मैडम शिखा गोयल ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट फिरोजपुर की कोर्ट में पेश किया गया। 

एस.टी.एफ. की तरफ से माननीय अदालत को बताया गया कि बलदेव सिंह का रिश्तेदार भजन सिंह उर्फ राणा केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में बंद है और उसने पाकिस्तान से स्मगलरों के साथ बातचीत करके हैरोइन के 7 पैकेट मंगवाए थे तथा उसने मोबाइल फोन पर बलदेव सिंह को उक्त हैरोइन जमीन में से निकाल कर लाने का जैसे ही संदेश दिया तो एस.टी.एफ. उसके पीछे लग गई।

एस.टी.एफ. ने उसे पकड़ कर जगदीश बी.ओ.पी. क्षेत्र में दबी उक्त हैरोइन उसकी निशानदेही पर जमीन में से निकाली। एस.टी.एफ. ने माननीय अदालत को बताया कि कथित तस्कर से पुलिस ने पूछताछ करनी है, जिसके लिए पुलिस रिमांड दिया जाए। सुरेश कुमार मनचंदा ने बताया कि माननीय अदालत ने कथित तस्कर बलदेव सिंह का 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News