भारत-पाक बॉर्डर जीरो लाइन पर लगेगा 180 फुट ऊंचा तिरंगा: विधायक पिंकी

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 01:24 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): हुसैनीवाला भारत-पाक बॉर्डर पर पंजाब सरकार की ओर से 180 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगवाया जाएगा और जीरो लाइन पर तिरंगा झंडा लगाने के लिए मेरी ओर से मांगें गए 20 लाख रुपए पंजाब सरकार ने भेज दिए हैं। 

 फिरोजपुर शहरी विधानसभा के विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने बताया कि पाकिस्तान ने 160 फुट ऊंचा झंडा लगाया है और हम उससे ऊंचा 180 फुट लगाएंगे और यह तिरंगा तैयार करने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। विधायक पिंकी ने बताया कि हुसैनीवाला में सैकड़ों लोग शाम के समय रीट्रिट देखने के लिए आते हंै और उनके लिए यह तिरंगा झंडा आकर्षण का केन्द्र होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News