बेसहारों का सहारा बनना ही सबसे बड़ा पुण्य : श्री विजय चोपड़ा

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 01:27 PM (IST)

जीरा(अकालियांवाला): यूथ वैल्फेयर क्लब समूह नगर, ग्राम पंचायत अकालियांवाला द्वारा शिरोमणि अकाली धन-धन बाबा भाई रूप चंद जी दल के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा गुरदीप सिंह गुरुद्वारा यादगारी पातशाही दसवीं गांव फेमीवाला तथा बेटी बचाओ सेवा संभाल संस्था गांव बल्ल के सहयोग से गांव अकालियां वाला से जम्मू-कश्मीर के प्रभावित परिवारों के लिए दूसरा राहत सामग्री का ट्रक ‘पंजाब केसरी’ ग्रुप के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा द्वारा रवाना किया गया। 

PunjabKesari

समागम में पहुंचने से पहले माता सरप्रीत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम अपने आप में समर्थ हों तो हमें दूसरों की सहायता करनी चाहिए। आज समाज के अनेक वर्ग ऐसे हैं जिनके सामने कुदरत ने चुनौतियां खड़ी कीं। ऐसे हालात के बावजूद वे अपनी जिंदगी में संघर्ष कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी मिसाल जम्मू-कश्मीर व पंजाब के सरहदी क्षेत्र हैं, जहां लोगों को दिन-रात गोली का भय रहता है। वहां बहुत लोगों के पास खाने के लिए अनाज व पहनने के लिए कपड़े तक नहीं हैं। ऐसे जरूरतमंद, मजबूर व हालात से जूझ रहे लोगों की सहायता करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। 

इस समागम में बेटी बचाओ सेवा संभाल संस्था गांव बल के अध्यक्ष बाबा सोनू शाह हरीके, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अशोक पलता, चेयरमैन महेन्द्रजीत सिंह जीरा, सुरेन्द्र सिंह जौड़ा पी.पी.सी.सी. पंजाब, अध्यक्ष हाकम सिंह अरोड़ा, तरसेम सिंह रूप पूर्व उपाध्यक्ष, समाज सेवी विनीता झांजी, समाज सेवी किरण गौड़, दलजीत सिंह बिट्टू ठेकेदार, राकेश कुमार भंडारी जालंधर, सर्बजीत कौर अध्यक्ष मास्टर गुरप्रीत सिंह जज, जरनैल सिंह मोगा, खालसा सेवा सोसायटी के अध्यक्ष परमजोत सिंह, कुलदीप कलसी मुख्य सेवादार, डा. सुभाष उप्पल, मलकीत सिंह पटवारी, डा. अनिलजीत कंबोज, रंजीत सिंह जीता शाह, अंग्रेज सिंह धुन्ना मोगा, सचिव गुलबाग सिंह, नंबरदार गुरदीप सिंह गांव गुराली, सरपंच सुखजिंदर सिंह भैणी, जरनैल सिंह मोगा, डा. अनिलजीत कंबोज, किसान नेता अमर सिंह, दिलबाग सिंह, गुरदयाल सिंह बुट्टर चेयरमैन, नछत्तर सिंह रसूलपुर किसान नेता, ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बिट्टू बीजापुर, स्वर्ण सिंह गिल के अलावा शहर वासी उपस्थित थे। दविंदर सिंह अकालियांवाला तथा कुलदीप भुल्लर द्वारा श्री विजय चोपड़ा का स्वागत किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News