1 ग्राम हैरोईन एवं 1 इंजैक्शन सहित 1 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 05:32 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार,मनदीप): पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख स. प्रीतम सिंह के दिशा-निर्देशानुसार समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई मुहिम तहत गश्त के दौरान गांव महालम के नजदीक से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे एक इंजैक्शन व 1 ग्राम हैरोईन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत थाना आरफके में मामला दर्ज किया है। 

जानकारी अनुसार थाना आरफके के सहायक इंस्पैक्टर रमेश मसीह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान गांव महालम के नजदीक से आरोपी ज्ञान सिंह को शक होने पर गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 1 ग्राम हैरोईन व 1 इंजैक्शन बरामद हुई। मामले की जांच कर रहे रमेश मसीह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News