पैट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 07:48 AM (IST)

फाजिल्का(नागपाल, लीलाधर): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पैट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में की गई वृद्धि को लेकर जिला स्तर पर दिए गए रोष धरनों के आह्वान पर स्थानीय जिलाधीश कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष बिमल ठठई के नेतृत्व में रोष धरना दिया गया। इस अवसर पर वर्करों को संबोधित करते हुए फाजिल्का के विधायक दविन्द्र सिंह घुबाया ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार चुनावों के समय किए अपने वायदों को भूल गई है। 4 साल पहले अकाली-भाजपा नेताओं ने अच्छे दिनों का नारा देकर लोगों से वोटें ली थीं। महंगाई कम करने का नारा दिया था, लेकिन आज महंगाई शिखरों पर पहुंच गई है।

उन्होंने लोगों से कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन को सबक सिखाया जाए और केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनाई जाए। इस अवसर पर सुरिन्द्र कालड़ा, कंवल धूडिय़ा, राजबख्श कंबोज, प्रेम, परमजीत सिंह पम्मी, हरमिन्द्र सिंह दुरेजा, गुरविन्द्र सिंह छिन्ना, डा. बी.डी. कालड़ा, साहिब सिंह गिल, जत्थेदार गुरजंट सिंह चिमनेवाला, महावीर कौंसलर, कश्मीरी छाबड़ा, बलकार चंद जोसन, बलकार सिंह सिद्धू, कौशल बूक, राज कुमार नारंग, मनदीप सिंह काला, कैंडी शर्मा, कर्ण कामरा आदि मौजूद थे। इसके बाद जिलाधीश को मांग पत्र सौंपा गया।

केन्द्र सरकार की तरफ से लगातार पैट्रोल व डीजल की बढ़ाई जा रही कीमतों के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजपुर ने जिला प्रधान चमकौर सिंह ढींडसा के नेतृत्व में डी.सी. दफ्तर फिरोजपुर के सामने धरना दिया और रोष मार्च करते मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष धरने को संबोधित करते हुए चमकौर सिंह ढींडसा, विधायक कुलबीर सिंह जीरा, विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी के भाई हरिन्द्र सिंह खोसा आदि ने कहा कि जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से देश बहुत बड़े आॢथक संकट का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब केन्द्र में यू.पी.ए. की सरकार थी तब आज के ही दिन 31 मई 2012 को 6 साल पहले पैट्रोल-डीजल की थोड़ी-सी कीमतें बढ़ाने पर भारत बंद की कॉल दी थी और भाजपा के श्री मोदी व आज केन्द्र में मंत्री पदों पर बैठे नेता तेल की कीमतों को कम करने के सुझाव देते थे और आज उसी नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पैट्रोल व डीजल की कीमतें इस कदर बढ़ा दी हैं कि देश की जनता में हाहाकार मच गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News